Saturday, March 3, 2012

धर्मनिरपेक्ष


  धर्मनिरपेक्ष शब्द संविधान के १९७६ में हुए ४२वें संशोधन अधिनियम द्वारा प्रस्तावना में जोड़ा गया. यह सभी धर्मों की समानता और धार्मिक सहिष्णुता सुनिश्चीत करता है| भारत का कोई आधिकारिक धर्म नहीं है| यह ना तो किसी धर्म को बढावा देता है, ना ही किसी से भेदभाव करता है| यह सभी धर्मों का सम्मान करता है व एक समान व्यवहार करता है| हर व्यक्ति को अपने पसन्द के किसी भी धर्म का उपासना, पालन और प्रचार का अधिकार है| सभी नागरिकों, चाहे उनकी धार्मिक मान्यता कुछ भी हो कानून की नजर में बराबर होते हैं| सरकारी या सरकारी अनुदान प्राप्त स्कूलों में कोई धार्मिक अनुदेश लागू नहीं होता|
           उच्चतम न्यायालय का फैसला भी यही कहता है. इस फैसले के अनुसार, धर्मनिरपेक्षता का अर्थ है कि राज्य का कोई धर्म नहीं होगा, राज्य सभी धर्मों से दूरी बनाए रखेगा, राज्य किसी धर्म को बढ़ावा नहीं देगा और न ही राज्य की कोई धार्मिक पहचान होगी|”
        उपरोक्त संदर्भ भारतीय संविधान एवं उच्च न्यायालय का है जिसे की संसद संशोधित कर लागू किया है|  वे सभी लोग जो सरकार और तन्त्र में शामिल है इसे मानने के लिए बाध्य हैं| जब की प्रायोगिक रूप में जब ये देखा जाता है की सरकार में शामिल लोग जिन्हें धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए था, वो कभी चादर ढोते, कभी नमाज अदा करते, तो कभी खुद टोपी पहन कर जनता को टोपी पहनाते कभी चर्च में झूठी प्रार्थना करते| तो कभी क्रिसमस मनाते दिख जाते हैं|  जबकि धर्मनिरपेक्षता का जो अर्थ संविधान और उच्चतम न्यायालय ने तय किया है वो इससे इतर है| और इन सब कारणों के पीछे सम्प्रदायिक सौहार्द कि भावना कि बात करते हैं| मैं पूछना चाहता हूँ कि सिर्फ उनके ऐसा करने से भारत कि जनता पर कोई असर पडता है, या अब तक पड़ा ? जबाब होगा नही| क्यूंकि जनता तो इन नेता नाम के व्यक्ति से हि घृणा करती है, जनता को चाहिए भारतीय धर्म संस्कृति का रक्षक, ऐसे ढोंगी और कायर नही जो सद्भावना के लिए चोला बदलते फिरते हैं, जनता ऐसे हि कई ढोंगी, भ्रष्ट और दुष्ट बाबाओं, मौलानाओ, और पादरियों से तंग है| इस तरह के आचरण से ना तो कभी मुसलमान खुश होंगे और ना हि ईसाई| ये कृत्य तो इस्लाम और ईसाई के धर्मग्रन्थ कुरान और बाइबिल के भी खिलाफ है| ये कृत्य कुछ हल्के ईसाइयो और इस्लामिक विद्वानों को अच्छा लगता होगा| कि ये नेता कभी कभी तो उनका चोला बदलते हैं और उनके साथ शामिल होते हैं|पर मेरे मित्र आपको मैं ये बतलाना चाहूँगा कि किसी भी धर्म में इस तरह कि हरकत तर्कसंगत नही है| अगर इन्हें सही में कोई धर्म पसंद होता तो ये वो धर्म अपना नही लेते? ये सिर्फ अपना रूप बदल कर आपका मत हासिल करना चाहते हैं| इन्हें डर होता है कि अगर धर्म परिवर्तन किया तो मूल धर्म का मत तो जाएगा हि, उस धर्म में नया होने के कारण कोई पूछेगा हि नही| उदाहरण हरियाणा के चंद्रमोहन उर्फ चाँद मोहम्मद को देख लीजिए एक समय सुर्ख़ियों में रहने और फिर धर्म परिवर्तन के बाद उनकी राजनीती गुम हो जाना किससे छिपा है|

          2001 कि जनगणना के अनुसार सभी धर्म के मानने वालों कि प्रतिशतता इस प्रकार है.. हिंदू  मुस्लिम ईसाई, सिक्ख, जैन, इत्यादि| इन के आंकड़े भी धीरे धीरे बदलते रहे हैं १९६१ से लेकर २००१ तक कि जनसंख्या में इनमें से कुछ कि प्रतिशतता बढती तो कुछ कि घटती रही है| और घटने वाली संख्या हिंदुओं कि है| आज जो कि सभी को पता होगा इजरायल, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, नार्वे, चीन,और भी ना जाने कई यहाँ तक कि बांग्लादेश भी धर्मनिरपेक्ष देश हि है| इनके कारनामे जैसे इजरायल के फलिस्तीनी मुसलमानो पर हमले, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान,आस्ट्रेलिया, और नार्वे कि संयुक्त सेना का आतंकवाद के बहाने इस्लामिक देशों पर हमले किसी से भी छिपे नही हैं और इन देशों के धन भी ईसाइयत के प्रचार में जुटे मशीनरियों को मिलते हैं| ये सभी धर्मनिरपेक्षता कि आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन का काम कर रहे हैं|| ये देश तो इस्लामिक उपनामों वाले लोगों पर बहुत हि कड़ी नजर रखते हैं, और उनकी तलाशी भी बहुत बेहूदा तरीके से करते हैं| जो कि अपमान के बराबर हि है, फिर भी इसके इस्लामिक देशों, से बहुत हि अच्छे हैं और जिनसे अच्छे नही हैं उन पर या तो हमले होते हैं, या सरकार बदल दी जाती है, अफगानिस्तान, ईराक, लीबिया, ट्यूनीशिया, इत्यादि इसके उदाहरण हैं| बांग्लादेश धर्मनिरपेक्ष होने के बावजूद भी अपने यहाँ कि हिंदू आबादी के साथ जो कर रहा है वो आये दिन पढ़ने को मिलते हि रहते हैं| चीन भी आतंकियों कि आड़ में मुसलमानों को नष्ट कर रहा है| जापान तो इतना तक घृणा करता है कि जापान कि सरकार मुसलमानों को अपने यहाँ कि नागरिकता भी नही देती| और तो और आज तक किसी भी सम्पन्न इस्लामिक राष्ट्र के राष्ट्राध्यक्ष ने कभी जापान कि कोई यात्रा भी नही कि जब कि वो एशिया में हि स्थित है और सभी देशों से ज्यादा विकसित है| इन सभी उदाहरणों से ये साफ़ हो जाता है कि  ये सभी देश धर्मनिरपेक्षता का आदर्श छेड़ कर अपने धर्म संस्कृति को प्रसारित कर रहे हैं, प्रचारित कर रहे हैं|
धर्म  निरपेक्षता लोकतंत्र में द्वितीयक पहलु है, लोकतंत्र की प्राथमिकता राष्ट्र की अखंडता, एकता, समाजिकता और लोगों का सर्वांगीण विकास है| धर्मनिरपेक्षता का टैग पट्टे की तरह लगाकर घूमने से लोकतंत्र की प्राथमिकता गौण हो जाती है, और लोकतंत्र मौन| आज इन्ही कारणों से देश समाज और जनता पीछे है| विकास की जगह इस धर्मनिरपेक्षता ने ले ली है और लोग लगे हैं विकास, सद्भावना और समाजिकता की जगह पर धर्मनिरपेक्षता दिखाने में| उथले और असमाजिक दृष्टिकोण अपनाने वाले दिखावा बहुत करते हैं और वास्तविकता के साथ कम चलते हैं| ऐसे ही उथले और अमजिक लोगों का जमावडा हो चुका है| भारतीय राजनीती में इनके भाषणों का प्रचार चैनल करते हैं अधिकांश जनता तक उनकी आवाज प्न्हुन्चती भी नही और ये लोकप्रियता का टैग इन उथले और अस्माजिकों के गले में लटकाए घूमते हैं| समय है अब से ही सचेत हो जाना चाहिए और इस धर्मनिरपेक्षता को गौण और बाकी लोकतंत्र की प्राथमिकताओं को प्राथमिक बनाया जाए|

Monday, February 27, 2012

हॉकी

जय हिंद मित्रो
                      कल हॉकी के ओलंपिक क्वालीफाइंग के फ़ाइनल को जीतने के बाद हॉकी टीम की जितनी तारीफ की जाये वो कम होगी पर वाह रे भारतीय मीडिया , कई चेनलों पर ब्रेकिंग समाचार क्रिकेट टीम की हार का चलता रहा , अरे भूल जाना चाहिए क्रिकेट की हार को क्यों कि वो विदेशी खेल हमारी पहचान नहीं है , हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है
   जितना पैसा क्रिकेट पर बर्बाद किया जाता है यदि उसका आधा भी हॉकी पर खर्च किया जाता तो आज हम कहाँ होते , फिर भी प्रसंसा करनी होगी हॉकी कि टीम की ,कि आभाव ग्रस्त रह कर भी खिलाडी देश के लिए पूरी ईमानदारी से खेलते रहे , २००८ को छोड़ कर , हर बार टीम ओलंपिक मैं खेलती रही और जीतती भी रही है 
        मेरा कहना है कि जो जज्बा हम क्रिकेट के लिए दिखाते हैं उस से अधिक हमें हॉकी के लिए दिखाना होगा तभी प्रायोजक हॉकी कि और आकर्षित होंगे 
                                                                                                       जय हिंद   

Tuesday, September 6, 2011

दलितों की एक बड़ी भूल थी , अन्ना हजारे जी के आन्दोलन शामिल न होना


नमस्कार  दोस्तों
                  दलितों की एक बड़ी भूल थी , अन्ना हजारे जी के आन्दोलन शामिल न होना |   जिसे देखो दलित दलित चिल्ला रहा है , क्या दलित अन्ना हजारे जी के साथ नहीं होंगे तो उनका आन्दोलन निरर्थक हो जाता है  , अन्ना किसी दलित आन्दोलन के अगुआ नहीं हैं , उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन चलाया हैं , चालाक राजनीतिज्ञ या उनके पिठू आन्दोलन को राह से भटकाने के लिए ऐसी बातें लगातार कर रहे हैं , दलित क्यों नहीं आगे आये क्या वो भ्रष्टाचार से पीड़ित नहीं हैं , क्या जाती देख कर रिश्वत ली जाती है , क्या अन्ना ने दलितों को नहीं बुलाया इस लिए वे नहीं आये , और ऊँची जाती वालों को निमंत्रण भेजा था क्या , दलित भी शामिल हो सकते थे , होना चाहिए था | नहीं हुए ये उनकी गलती है जिसके लिए देश का इतिहास उन्हें कभी माफ़ नहीं करेगा , ये दलितों की एक बड़ी भूल थी , अब खियियाने से कुछ नहीं होता तस्सली रखें , दुबारा आन्दोलन होने पर अपनी भूल सुधारने का मोंका होगा नहीं तो  बेकार की अनर्गल बातें न करें
                                                                         धन्यवाद  

Monday, September 5, 2011

बाबा रामदेव ने सफाई दी


बाबा रामदेव ने सफाई दी है कि उन्‍होंने या उनके ट्रस्‍ट ने कोई गलत काम नहीं किया है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें अभी तक प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कोई नोटिस भी नहीं मिला है। योग गुरू ने कहा कि वह झांसी से दूसरे चरण की भारत स्‍वाभिमान यात्रा शुरू करने जा रहे हैं।
सरकारी सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबरें आ रही हैं कि बाबा रामदेव के खिलाफ फेमा के तहत केस दर्ज किया जा रहा है और उनके ट्रस्‍ट से जुड़ी कंपनियों को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भी भेजा है। पर बाबा ने इन खबरों को गलत बताया।
बाबा ने कहा कि दिव्य फार्मेसी ने जो भी सामान या औषधियां विदेशों में भेजी हैं उसमें किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया गया है। उन्‍होंने यह भी साफ किया कि उनका या उनके किसी भी ट्रस्ट का किसी भी कंपनी के साथ कोई सीधा संबंध नहीं है। उन्‍होंने मीडिया में ‘बाबा रामदेव की कंपनिय�। जन्म से लेकर आज तक मैंने न तो एक रुपये की भी चोरी या हेराफेरी नहीं की ह4� चाहता हूं कि पतंजलि ट्रस्ट कोई कंपनी नहीं है।
बाबा ने कहा कि पिछले बीस वर्षों से हमने पूरी प्रमाणिकता के साथ जनसेवा की है। जन्म से लेकर आज तक मैंने न तो एक रुपये की भी चोरी या हेराफेरी नहीं की है। न ही मेरे नाम से एक भी रुपया जमा है और नही एक भी इंच जमीन मेरे नाम है। उन्‍होंने कहा कि ये सब जो चल रहा है इसके पीछे सरकार की ommentsMode=ON

स्टार न्यूज़ पर दीपक चौरसिया ने बाबा रामदेव से लाईव चले एक शो में बेबाक सवाल पूछ तो लिए, लेकिन

स्टार न्यूज़ पर दीपक चौरसिया ने बाबा रामदेव से लाईव चले एक शो में बेबाक सवाल पूछ तो लिए, लेकिन दर्शकों ने विरोध कर इतने ई मेल भेजे कि स्टार न्यूज़ को दोबारा टेलीकास्ट में आपत्तिजनक सवाल हटाने पड़े।


बीच बहस में
दरअसल 3 सितंबर को रात स्टार न्यूज पर दीपक चौरसिया और बाबा रामदेव के बीच लाईव बहस का प्रसारण किया जिसमें खूब गरमा-गरमी रही। दीपक ने बाबा पर आरोपों की झड़ी लगा दी। जब रामदेव ने ट्रस्ट और आश्रम के सवालों पर अपनी सफाई दे दी तो दीपक निजी हमले पर उतर आए। नौबत यहां तक आ पहुंची कि उन्होंने एक बार तो बाबा से पूछ डाला, ”आपके कितने बहनोई हैं…?” वो आगे कुछ कहते कि रामदेव ने मर्यादाओं की सीमा में रहने की सलाह दे डाली। तब जा कर कहीं मामला कुछ शांत हुआ।

हालांकि दीपक इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट का हवाला दे रहे थे, लेकिन यह भी साफ हो गया कि चैनल ने अपने सूत्रों पर नहीं बल्कि हूसरी जगह प्रकाशित खबरों को आधार बना कर बाबा पर आरोप लगाए थे। करीब घंटे भर चली बहस में रामदेव ने साफ कहा कि खुद उन्होंने या उनके किसी भी रिश्तेदार ने ट्रस्टों को दान में मिली संपत्ति से कोई लाभ नहीं उठाया है। बहस तब जाकर खत्म हुई जब बाबा ने और सवाल पूछने की चॊ4�ा है कि बहस प्रसारित होने के बाद स्टार न्यूज के पास फोन और ई-मेल का तां�Cdiv style="text-align: left;">

हालांकि लाइव में ब्र व्यवहार और गलत तथ्यों और गलत बातों की ढेरों शिकायते हुई। इसका नतीजा ये रहा कि जब स्टार न्यूज़ ने इस वीडियो का दुबारा प्रसारण सुबह किया तो उसमे से  दीपक के�ा लग गया जिसमें दीपक चौरसिया के अभद्र व्यवहार और गलत तथ्यों और गलत बातों की ढेरों शिकायते हुई। इसका नतीजा ये रहा कि जब स्टार न्यूज़ ने इस वीडियो का दुबारा प्रसारण सुबह किया तो उसमे से  दीपक के सभी आपत्ति जनक सवालों को काट दिया गया था। poori khabar "www.mediadarbar.com" par

Sunday, August 21, 2011


जय हिंद ,
              जय श्री राधे 
                
                                कल जन्माष्टमी है , भगवान श्री कृष्ण का जन्म दिवस , सर्व प्रथम सभी पाठकों को लल्ला के जन्म दिन की बधाई ! बृज मैं इस दिन घर घर मैं कान्हा का जन्म दिन मनाया जाता है ,इस बृज के हर घर मैं कान्हा जन्म लेंगे ,"यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानीर्भावती भारतः अभुथानाम धर्मस्य तदात्मानं स्स्र्जाम्हम ,परित्राणाय साधुनाम विनाशाय च दुष्कृताम धर्म संश्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे "
              भगवान किसी न किसी रूप मैं आते हैं , मुझे लगता है आज अन्ना हजारे के रूप मैं वाही चक्रधारी हैं, केजरीवाल जी ,किरण वेदी  जी, भूषन साहब ,आदि वे सभी लोग,साथ ही  सभी देशवासी  अर्जुन हैं और केंद्र सरकार सत्ता रुपी दुर्योधन के मोह में अंधी , ध्रतरास्ट्र हो रही है, सत्य के इस युद्ध में अंत में जीत उसी की होगी जिसके ओर मुरली वाला होगा , 
                                                                                                                   जय हिंद
                                                                          धर्म की जय हो
                                     

Monday, August 15, 2011

लाल किला प्राचीर से आज आदरनीय प्रधानमंत्री जी का भाषण

जय हिंद 
               मित्रो , लाल किला प्राचीर से आज आदरनीय प्रधानमंत्री जी का भाषण सुना  , सुन कर अच्छा लगा की उन्होंने भ्रस्टाचार का जिक्र किया, महंगाई का जिकर किया , उनका संबोधन पूरी तरह से राजनितिक था , होना भी चाहिए क्योंकि वे राजनैतिक  व्यक्ति हैं ! आज कल अन्ना के अभियान के कारण सभी को वही सुनाई दिया , परन्तु प्रधानमंत्री जी एक और मुद्दे पर बोल रहे थे , जिस की ओर मेरा ध्यान गया , क्योंकि मैं एक किसान भी हूँ अतः मैं केवल वाही बात उठाना  चाह रहा हूँ , प्रधान मंत्री जी ने कहा कि किसान ने खाद्यान मैं रिकार्ड उत्पादन किया है अनाज, दलहन आदि खेत्रों मैं, हमें एक और हरित क्रांति की जरूरत है , तो श्रीमान जी भारत का किसान कई सालों से उत्पादन रिकार्ड ही कर रहा है परन्तु आप की सरकार महंगाई नहीं रोक पाई , ना ही किसान को महंगाई के हिसाब से उसकी फसल का मूल्य दे पाई , सरकार  से अधिक तो खुले बाज़ार मैं मिला , साथ ही खाद्यान की सुरख्या भी नहीं कर पाई ,अनाज गोदामों में सड़ गया , आपके मंत्री सुप्रीम कोर्ट की टिपण्णी का भी मखौल उड़ाते रहे और अनाज को शराब की फेक्टरी को बेचते रहे, ये उस अन्न दाता का अपमान है जो अपने खून को पसीने में बदल कर सभी की भूख मिटाता है, 
                                                                                                                                    जय हिंद